Connect with us

हरिद्वार

पिरान कलियर: शराब पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिरान कलियर। कलियर थाना क्षेत्र के सोहलपुर में एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सोहलपुर स्थित एक स्कूल में पांच युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर पीड़िता को रेस्क्यू किया गया और सिविल अस्पताल रुड़की में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
पीड़िता ने बताया कि उसका परिचित अनीश अहमद उसे शराब लेने के बहाने ठेके पर ले गया, जहां हिमांशु सैनी उर्फ लड्डू से मुलाकात हुई। दोनों उसे स्कूल ले गए, जहां पहले से मौजूद रजत और नीरज समेत पांचों ने मिलकर उसे शराब पिलाई और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी उसे स्कूल में ही छोड़कर फरार हो गए।
गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी हरिद्वार ने निष्पक्ष जांच और तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने दबिश देकर अनीश अहमद, हिमांशु सैनी उर्फ लड्डू, रजत और नीरज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
घटना की जांच व अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, एसएसआई बबलू चौहान, एसआई उमेश कुमार, विशाखा असवाल सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं ने कुमारी शैलजा से मिलकर रायपुर कांग्रेस महा अधिवेशन के सफल संचालन पर दी बधाई

Select Language

Advertisement