Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार: सिडकुल पेंटागन मॉल में स्पा सेंटर पर छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने मंगलवार को सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल में एक स्पा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने यहां देह व्यापार का खुलासा करते हुए पांच महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया, जबकि स्पा सेंटर संचालक दंपति मौके से फरार हो गए। सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


एएचटीयू की टीम ने गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून में औचक छापा मारा। तलाशी के दौरान दो अलग-अलग कमरों में पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। टीम को मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तुरंत सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
एएचटीयू प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए पुरुषों की पहचान सचिन और गणेश, दोनों निवासी ऋषिकेश, के रूप में हुई है। वहीं पकड़ी गई महिलाएं शामली, पानीपत और फतेहपुर की रहने वाली हैं। स्पा सेंटर संचालक अनुभव और उसकी पत्नी शालू, निवासी आरके पुरम कॉलोनी सिडकुल, छापेमारी के दौरान भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
इसके अलावा, पास के ही एक अन्य स्पा सेंटर की भी जांच की गई। वहां कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद उसके संचालक का चालान किया गया। पुलिस का कहना है कि ऐसे अवैध कामों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement