Connect with us

हल्द्वानी

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से श्रमिक की मौत, चालक हिरासत में

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेडिकल पुलिस चौकी के सामने एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक ने सड़क पार कर रहे श्रमिक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रमिक सिर के बल डिवाइडर से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे में घायल श्रमिक की पहचान नत्थू लाल (42 वर्ष), पुत्र मिठई लाल, निवासी मीरगंज, बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नत्थू लाल रोजी-रोटी के लिए हल्द्वानी के मोटाहल्दू क्षेत्र में रहकर श्रमिक का काम करता था। रविवार को वह हमेशा की तरह काम की तलाश में बरेली रोड स्थित श्रमिक अड्डे की ओर जा रहा था। इसी दौरान मेडिकल पुलिस चौकी के सामने सड़क पार करते वक्त अचानक तेज रफ्तार बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
भयावह टक्कर के बाद नत्थू लाल डिवाइडर से टकराकर लहूलुहान हो गया। राहगीरों की मदद से उसे तत्काल सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान बाइक चालक भी अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और उसे भी मामूली चोटें आईं।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बाइक चालक को हिरासत में ले लिया। मेडिकल चौकी प्रभारी बीएस मेहता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
यह हादसा जहां मृतक के परिवार पर गहरी चोट छोड़ गया, वहीं एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरनाक परिणामों को सामने ले आया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  'नये मंज़र' की ग़ज़लों से सजी शाम: बी हाईव ईवेंट्स द्वारा हरिद्वार में शानदार लाईव ग़ज़ल कॉन्सर्ट
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement