Connect with us

देहरादून

देहरादून: दशहरा महोत्सव में यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव, परेड ग्राउंड और आसपास वाहनों का प्रवेश वर्जित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादूनदशहरा महोत्सव को लेकर यातायात पुलिस ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। परेड ग्राउंड और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान शहर में बड़े पैमाने पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, अधिक से अधिक दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। हालांकि, अत्यावश्यक सेवाओं के वाहनों को छूट दी गई है।
शोभायात्रा का समय और रूट
दशहरा शोभायात्रा दोपहर 2 बजे श्री कालिका मंदिर से प्रारंभ होगी और शाम 4 बजे परेड ग्राउंड पहुंचेगी। यात्रा का रूट इस प्रकार होगा:
श्री कालिका मंदिर – मोती बाजार – पल्टन बाजार – राजपुर रोड – एस्लेहॉल – कनक चौक – परेड ग्राउंड।
विक्रम/मैजिक रूट में बदलाव
• रूट 03: विक्रम/मैजिक वाहन परेड ग्राउंड तक नहीं जाएंगे, केवल तहसील चौक तक ही चलेंगे और वहां से दून चौक, एमकेपी चौक, सीएमआई, धर्मपुर की ओर संचालित होंगे।
• रूट 05 व 08: इन रूट के वाहन रेलवे गेट से ही वापस घुमा दिए जाएंगे।
• रूट 02: सहस्रधारा से आने वाले विक्रम पंत रोड स्थित स्टैंड तक नहीं जाएंगे, इन्हें सहस्रधारा से ही वापस कर दिया जाएगा।
सिटी बस रूट में बदलाव
• परेड ग्राउंड से कैंट/राजपुर रोड बसें: ये बसें राजपुर रोड, ओरिएंट चौक स्थित पेट्रोल पंप से ही संचालित होंगी और कनक चौक नहीं जाएंगी।
• क्लेमेंटटाउन से राजपुर रोड/कुठाल गेट बसें: ये बसें पंत रोड और लैंसडाउन की बजाय दर्शन लाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड, कुठाल गेट तक जाएंगी।
• रायपुर रोड/मालदेवता/सहस्रधारा बसें: इनका संचालन चूना भट्टा रायपुर रोड से होगा और ये सर्वे चौक पर यात्रियों को उतारकर वापस लौटेंगी।
पार्किंग व्यवस्था
यातायात पुलिस ने इस अवसर पर सामान्य पार्किंग और वीआईपी/अधिकारी पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थल चिन्हित किए हैं।
• सामान्य पार्किंग स्थल:
• रेंजर्स ग्राउंड
• मंगला देवी इंटर कॉलेज
• काबुल हाउस पार्किंग
• वीआईपी/अधिकारी पार्किंग स्थल:
• परेड ग्राउंड मंच के पीछे
• दून क्लब
• टिन शैड पार्किंग (स्मार्ट सिटी)
मुख्य मार्गों से आने वाले वाहनों की पार्किंग
• राजपुर रोड से: ग्रेट वेल्यू तिराहा, दिलाराम चौक, बहल चौक, ग्लोब चौक, घंटाघर, दर्शन लाल चौक – रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग।
• सहारनपुर रोड से: प्रिंस चौक, तहसील चौक, दून चौक, बुद्वा चौक – रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग।
• सहस्त्रधारा/रायपुर रोड से: सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, कर्जन रोड, सर्वे चौक – मंगला देवी/काबुल हाउस पार्किंग।
• चकराता रोड से: बिंदाल चौक, घंटाघर, दर्शन लाल चौक – रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग।
वैकल्पिक पार्किंग स्थल
मुख्य पार्किंग स्थलों के भर जाने पर सचिवालय, लॉर्ड वैंकटेश्वर, सुभाष रोड, जनपथ मार्केट बिंदाल पार्किंग, महिला पॉलिटेक्निक के सामने और कचहरी पार्किंग/हिमालयन आर्म्स से दून चौक के मध्य सिंगल लेन में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement