Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई फिर टली, अब 3 फरवरी 2026 को होगी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तारीख एक बार फिर आगे बढ़ गई है। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अब इस महत्वपूर्ण प्रकरण की संभावित सुनवाई 3 फरवरी 2026 को सूचीबद्ध की गई है। इससे पहले यह मामला 16 दिसंबर 2025 को संभावित रूप से सुनवाई के लिए लगा हुआ था।
लंबी बहस के कारण टलती रही है सुनवाई
यह मामला लंबे समय से लंबित है और क्षेत्र में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। इससे पहले, 10 दिसंबर को भी यह मामला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था। हालांकि, क्रम संख्या 15 पर दर्ज एक अन्य केस में लंबी बहस होने के कारण बनभूलपुरा प्रकरण पर सुनवाई नहीं हो पाई थी। इसके बाद अगली संभावित तारीख 16 दिसंबर 2025 दी गई थी, जो अब करीब डेढ़ महीने आगे बढ़ाकर 3 फरवरी 2026 कर दी गई है।
स्थानीय लोगों की बढ़ी प्रतीक्षा
सुनवाई की तारीख टलने से बनभूलपुरा क्षेत्र में रहने वाले हजारों परिवारों, प्रशासन और अन्य सभी संबंधित पक्षों की प्रतीक्षा और लंबी हो गई है। लंबे समय से अनिश्चितता के बीच जी रहे स्थानीय लोगों की निगाहें अब फरवरी 2026 में होने वाली संभावित सुनवाई पर टिकी हैं। सभी को उम्मीद है कि अगली सुनवाई में इस संवेदनशील मामले की दिशा साफ हो सकेगी और कोई ठोस निर्णय सामने आएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement