Connect with us

देहरादून

अंकिता केस में नया मोड़: एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने मांगी सुरक्षा, लगाए गंभीर आरोप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अंकिता भंडारी हत्याकांड में खुलासे का दावा करने वाली एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने जान का खतरा बताया है। फेसबुक पोस्ट के जरिए पुलिस और नेताओं पर लगाए बड़े आरोप। पढ़ें पूरी खबर।

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में सोशल मीडिया पर सनसनीखेज दावे करने वाली एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने अब अपनी सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई है। फेसबुक पर एक विस्तृत पत्र जारी करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर पुलिस उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रही है। उर्मिला का दावा है कि उनके पास इस केस से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत और कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों की कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है।
उर्मिला सनावर ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि वह पिछले 25 वर्षों से अभिनय जगत का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति सुरेश राठौर के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग में कई ‘वीआईपी’ नामों का जिक्र है। इन नामों की जानकारी सार्वजनिक करने के बाद से ही उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है, जबकि वह जांच में सहयोग के लिए तैयार हैं।
इस पूरे विवाद पर एसएसपी कार्यालय का रुख भी सामने आया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, उन्हें अभी तक सुरक्षा की मांग वाला कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि यदि ऐसा कोई अनुरोध मिलता है, तो नियमानुसार सुरक्षा जरूर प्रदान की जाएगी। हालांकि, पुलिस पहले ही उर्मिला सनावर के दावों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर चुकी है, जो तथ्यों की पड़ताल कर रहा है।
पिछले कुछ दिनों से उर्मिला सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं थीं, जिससे उनके समर्थकों के बीच चिंता बढ़ गई थी। इससे पहले साझा किए गए एक भावुक वीडियो में वह रोते हुए कह रही थीं कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के बजाय डराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने जनता से इस मामले में न्याय के लिए जागने की अपील की थी। उन्होंने अपने पत्र में यह भी लिखा कि यदि उन्हें कुछ होता है, तो इसके लिए संबंधित नेता और पुलिस जिम्मेदार होगी।

यह भी पढ़ें 👉  दून नगर निगम के रिकॉर्ड रूम में फिर सेंधमारी: संपत्तियों के रजिस्टर खंगालकर फरार हुए आरोपी, भूमाफिया की साजिश की आशंका
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement