Connect with us

उत्तराखण्ड

पहाड़ से आये मलबे की चपेट में आया बाइक सवार, मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पंचपुलिया कर्णप्रयाग के पास की घटना, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

देहरादून। आज दिनाँक 08 फरवरी 2023 को पुलिस चौकी गोचर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंचपुलिया कर्णप्रयाग के पास अचानक चट्टान गिरने के कारण एक बाईक सवार मलबे में दब गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम आरक्षी हर्षवर्धन सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा था, उक्त बाइक सवार कर्णप्रयाग से गौचर की ओर आते हुए उक्त स्थान पर अचानक पहाड़ से गिरे बड़े-बड़े बोल्डरों की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जेसीबी की सहायता से मलबे को हटवाया गया तत्पश्चात उक्त शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए सीधी हवाई सेवा हुई शुरू

मृतक का विवरण:-
जगदीश सिंह पुत्र श्री त्रिलोक सिंह, 43 वर्ष,
निवासी- भटोली, कर्णप्रयाग, चमोली, उत्तराखंड।

रेस्क्यु टीम का विवरण:-

  1. SI मनमोहन सिंह
  2. Hc सुरेंद्र सिंह गुसाईं
  3. CT हर्ष लाल
  4. Ct दीपक कुमार
  5. CT. प्रदीप बिष्ट
  6. CT. धर्मेंद्र प्रसाद
  7. CT. राजेन्द्र सैलानी
  8. PM कमल सिंह
  9. UDR भूपेंद्र सिंह

Select Language

Advertisement