Connect with us

उधमसिंह नगर

खटीमा में स्कूल बस और बाइक की टक्कर, 3 युवकों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऊधम सिंह नगर के खटीमा में दर्दनाक सड़क हादसा। निजी स्कूल बस और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों ने गंवाई जान। प्रतापपुर क्षेत्र में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी।

खटीमा (ऊधम सिंह नगर): उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र से सामने आया है। यहाँ शुक्रवार शाम सड़ासडिया से प्रतापपुर मार्ग पर एक निजी स्कूल बस और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान देवेंद्र सिंह राणा (24), राजेश सिंह राणा उर्फ बिल्ला (26) और राजेश सिंह राणा (34) के रूप में हुई है। ये तीनों प्रतापपुर वार्ड-7 के निवासी थे और शुक्रवार शाम झनकट से अपने घर लौट रहे थे। घर से महज सौ मीटर की दूरी पर सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में तीनों घायलों को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। देवेंद्र राजमिस्त्री था, जबकि अन्य दो युवक मजदूरी कर परिवार पाल रहे थे।
सूचना पर पहुँची नानकमत्ता थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद निजी स्कूल बस का चालक मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement