Connect with us

हल्द्वानी

नवजात शिशु का अधजला शव मिला, माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौला जंगल बाईपास इंद्रानगर चेकपोस्ट के नजदीक गड्ढे में अधजला नवजात बच्चे का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक स्थानीय व्यक्ति शाहरूख खान की सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस के उप निरीक्षक संजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
गौला बाईपास रोड पर स्थित इन्द्रानगर चैक पोस्ट से करीब 50 मीटर पहले गौला जंगल गौला बाईपास रोड से करीब 50 मीटर की दूरी पर पूरब दिशा में एक बडे गड्ढे में एक नवजात शिशु का शव दिखाई दिया। जिसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। बच्चे का आधा शरीर बालू के अन्दर व आधा शरीर बालू के ऊपर दिखाई दे रहा था। जिस पर मक्खियाँ भिन-भिना रही थी।
शिशु करीब 9 माह का बालक प्रतीत हो रहा था। बच्चे की नाल पर नीले रंग का क्लिप (क्लोजर) लगा था। शव से तीव्र गंध आ रही थी। शिशु का शव करीब 2-3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। शिशु के शरीर के पास एक जले हुआ कपडे की राख व कपडे का कुछ अधजला भाग भी पड़ा था। एक साड़ी से शव को ढंकने का प्रयास किया गया था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

Select Language

Advertisement