Connect with us

नैनीताल

नैनीताल: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाया फंदा, पिता को लटका देख बच्चों में मचा कोहराम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद 36 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या। बच्चों ने पिता को फंदे से लटका देखा। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

नैनीताल: सरोवर नगरी के सात नंबर क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहाँ शनिवार देर रात पारिवारिक कलह के चलते एक 36 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रविवार सुबह जब बच्चों ने अपने पिता को कमरे की छत से लटका हुआ देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई।
मृतक की पहचान हेम कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर था। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम हेम का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर तीखा विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी नाराज होकर घर छोड़कर चली गई। हेम ने काफी देर तक अपनी पत्नी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा।
पत्नी के न मिलने और घरेलू कलह से परेशान होकर हेम ने रात के अंधेरे में आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने कमरे में छत की बल्ली के सहारे नायलॉन की रस्सी से फंदा लगा लिया। सुबह जब बच्चे कमरे में पहुंचे, तो पिता का शव लटका देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन उसे बीडी पांडे अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर एसएसआई दिनेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, लेकिन इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement