Connect with us

हल्द्वानी

ईरान-अमेरिका युद्ध की मार: कतर में फंसा काशीपुर का दूल्हा, हल्द्वानी में टली शादी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध के कारण कतर में फंसे काशीपुर के राधारमण। 10 मार्च को हल्द्वानी में होनी थी शादी, फ्लाइट्स बंद होने से बरात हुई स्थगित। पढ़ें पूरी खबर।

हल्द्वानी: ईरान और अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध के वैश्विक परिणामों ने उत्तराखंड के एक परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया है। उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी राधारमण, जो कतर के एक होटल में कार्यरत हैं, युद्ध के कारण वहां फंस गए हैं। राधारमण की शादी आज, 10 मार्च 2026 को हल्द्वानी के बेरीपड़ाव स्थित एक बैंकट हॉल में होनी तय थी, लेकिन दूल्हे के वतन न लौट पाने के कारण बरात स्थगित करनी पड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 16 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार


काशीपुर के शिवालिक विहार निवासी राधारमण का विवाह नैनीताल जिले के भीमताल (पांडे गांव) निवासी सुरेश चंद पांडे की बेटी सीमा के साथ होना था। शादी समारोह के लिए हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित महालक्ष्मी गार्डन में तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। कार्ड बंट चुके थे और मेहमानों का आना शुरू हो गया था, लेकिन युद्ध की स्थिति के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद होने से दूल्हा समय पर भारत नहीं पहुंच सका।
दुल्हन के भाई उमेश पांडे ने बताया कि 9 मार्च की रात तक दोनों पक्ष इस उम्मीद में थे कि राधारमण किसी तरह पहुंच जाएंगे। हालांकि, खाड़ी देशों में तनाव बढ़ने और फ्लाइट्स रद्द होने के कारण उनकी स्वदेश वापसी संभव नहीं हो पाई। उमेश ने बताया कि अब दोनों परिवार युद्ध रुकने और हवाई सेवाएं बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि नई तिथि निर्धारित की जा सके। वर्तमान में उत्तराखंड के कई अन्य लोग भी खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं, जिनके परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। फिलहाल, दोनों पक्ष शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला क्रिकेट लीग: हार्दिकराज बिष्ट के तूफान में उड़ी बिंदुखत्ता की टीम, डीके स्पोर्ट्स 275 रनों से जीता
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement