Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में छात्रा ने दी जान: दोस्त को व्हाट्सएप पर भेजा फोन का पासवर्ड और लगाया फंदा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज की छात्रा ने सुसाइड किया। आत्महत्या से पहले दोस्त को व्हाट्सएप मैसेज कर बताया फोन का पासवर्ड। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ चांदमारी क्षेत्र में रहने वाली एमबीपीजी कॉलेज की एक 24 वर्षीय छात्रा ने रविवार रात अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान दीया आर्या के रूप में हुई है, जो स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा थी।
घटना से पहले दीया ने अपने एक करीबी दोस्त के साथ व्हाट्सएप पर बातचीत की थी। चैटिंग के दौरान उसने तनाव में होने की बात कही और आत्महत्या करने का संदेश भेजा। चौंकाने वाली बात यह है कि उसने सुसाइड से ठीक पहले अपने दोस्त को अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड भी भेजा। दोस्त ने घबराकर छात्रा को करीब 40 बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
अनहोनी की आशंका होने पर दोस्त तुरंत छात्रा के घर पहुँचा और परिजनों को सूचना दी। जब सब कमरे में पहुँचे, तो दीया फंदे पर लटकी मिली। आनन-फानन में उसे बेस अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ अमित कुमार सैनी के अनुसार, छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। पुलिस उस युवक से भी पूछताछ करेगी जिससे छात्रा की आखिरी बार बात हुई थी। दीया के पिता का एक साल पहले निधन हो चुका था और वह अपनी माँ और तीन बहनों के साथ रहती थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement