Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: आंचल दूध के दाम में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी, देहरादून में 1 जून से लागू | आंचल मिल्क प्राइस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड दुग्ध सहकारी फेडरेशन ने आंचल दूध के दाम दो रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए हैं। नैनीताल और हरिद्वार के बाद देहरादून जिले में नई दरें 1 जून से लागू होंगी।

देहरादून। अमूल दूध की कीमतों में हुई वृद्धि के बाद अब उत्तराखंड के स्थानीय ब्रांड आंचल ने भी उपभोक्ताओं को झटका दिया है। उत्तराखंड दुग्ध सहकारी फेडरेशन ने आंचल दूध के दामों में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। दुग्ध विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून जिले में दूध की यह बढ़ी हुई दरें आगामी 1 जून से पूरी तरह लागू हो जाएंगी, जबकि नैनीताल और हरिद्वार जिले में नई दरों को पिछले सप्ताह से ही प्रभावी कर दिया गया है।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, इस मूल्य वृद्धि के पीछे पैकेजिंग मैटेरियल की लागत का बढ़ना एक मुख्य वजह है। पैकेजिंग पॉलीथिन के रेट में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी का सीधा असर दूध की उत्पादन लागत पर पड़ा है, जिसके कारण फेडरेशन को यह कदम उठाना पड़ा। दुग्ध विकास विभाग के सहायक निदेशक जयदीप अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि आंचल दूध की सबसे ज्यादा खपत राज्य के मैदानी जिलों में ही होती है, जिसके चलते फिलहाल केवल देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार इन तीन प्रमुख जिलों में ही दाम बढ़ाए गए हैं। उत्तराखंड में डेयरी क्षेत्र ग्रामीण आजीविका का एक बड़ा माध्यम है। वर्तमान में प्रदेश भर की दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से लगभग 56 हजार स्थानीय पशुपालकों से प्रतिदिन दूध एकत्रित किया जाता है। आंकड़ों के अनुसार, आंचल डेयरी द्वारा इस समय प्रतिदिन करीब 2.40 लाख लीटर दूध का उपार्जन किया जा रहा है, जिसकी आपूर्ति राज्य के विभिन्न हिस्सों में की जाती है। इस मूल्य वृद्धि से एक तरफ आम उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ेगा, वहीं दूसरी ओर इसका सीधा लाभ दुग्ध उत्पादक किसानों को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  UCC इन उत्तराखंड: समान नागरिक संहिता का एक साल बेमिसाल, संशोधन अध्यादेश के साथ अब और प्रभावी हुए नियम
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement