Connect with us

नैनीताल

रामनगर रिजॉर्ट में रेव पार्टी और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 62 गिरफ्तार, उड़ रहे थे नोट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर के ढेला स्थित एक्रोन रिजॉर्ट में पुलिस ने छापा मारकर रेव पार्टी और बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। नाबालिगों समेत 62 लोग गिरफ्तार, रिजॉर्ट सील।

रामनगर। एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ढेला स्थित ‘एक्रोन रिजॉर्ट’ में चल रही एक हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी और बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। शनिवार को हुई इस अचानक छापेमारी में पुलिस ने नाबालिगों समेत कुल 62 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम और एसओजी ने इस बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है।
पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि रिजॉर्ट के भीतर दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आए लोग अनैतिक गतिविधियों में लिप्त हैं। जब पुलिस टीम ने रिजॉर्ट के अंदर छापा मारा, तो वहां का नजारा बेहद आपत्तिजनक था। वहां भारी मात्रा में नशे के बीच महिलाओं से अश्लील डांस कराया जा रहा था और उन पर नोट उड़ाए जा रहे थे। मौके से पुलिस को शराब की पेटियां, म्यूजिक सिस्टम और भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
जांच में सामने आया है कि मेरठ के एक कंपनी मालिक उपेंद्र कुमार ने अपने कर्मचारियों के मनोरंजन के नाम पर इस पूरी पार्टी का आयोजन किया था। इसके लिए रिजॉर्ट के फरार जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी की मिलीभगत से दो लाख 20 हजार रुपये में बुकिंग की गई थी। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए नेपाल, पश्चिम बंगाल और यूपी से 10-10 हजार रुपये में युवतियां बुलाई थीं। यही नहीं, पकड़े जाने के डर से रिजॉर्ट के रजिस्टर में किसी भी एंट्री को दर्ज नहीं किया गया था।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनैतिक गतिविधियों के अड्डे बने इस रिजॉर्ट को पूरी तरह से सील कर दिया है। गिरफ्तार किए गए 52 पुरुषों में से 51 को जेल भेज दिया गया है, जबकि एक किशोर को न्याय अधिनियम के तहत पकड़ा गया है। वहीं, 10 युवतियों को नारी निकेतन भेजा गया है और एक किशोरी को भी संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, पोक्सो (POCSO) और आबकारी अधिनियम के तहत कड़ा मुकदमा दर्ज किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement