Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में 16 साल की नाबालिग की जबरन शादी, पंडित और माता-पिता समेत 5 पर FIR

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में 16 वर्षीय नाबालिग की मर्जी के खिलाफ शादी कराने का मामला सामने आया है। बाल विकास अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

हल्द्वानी। नाबालिग की जबरन शादी कराने का एक गंभीर मामला सामने आया है। चोरगलिया थाना क्षेत्र के गौलापार (बसंतपुर) निवासी 16 वर्षीय किशोरी का 22 जून को सीतावनी मंदिर में जबरन विवाह करा दिया गया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और बाल कल्याण समिति (CWC) ने त्वरित कार्रवाई की है।
गुप्त शिकायत मिलने पर जब बाल कल्याण समिति की टीम ने मामले की जांच शुरू की, तो हैरान कर देने वाले तथ्य सामने आए। जांच की भनक लगते ही आरोपियों ने शादी के एक सप्ताह बाद किशोरी को रातों-रात उसके मायके पहुंचा दिया। परिजनों ने पूछताछ में शादी से साफ इंकार करते हुए केवल सगाई होने का दावा किया था।
सच्चाई सामने लाने के लिए CWC की टीम ने किशोरी से अलग से पूछताछ की। किशोरी ने अपने लिखित बयान में खुलासा किया कि उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन कालाढूंगी निवासी युवक से कराई गई थी। बयान दर्ज होने के बाद मामले की पूरी तस्वीर साफ हो गई।
बाल विकास परियोजना अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है। पुलिस ने नाबालिग के माता-पिता, दूल्हे, उसके बड़े भाई और शादी कराने वाले पंडित के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।
थाना प्रभारी तारा सिंह नेगी के मुताबिक पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। वहीं, सुरक्षा और संरक्षण के लिहाज से बाल कल्याण समिति की पहल पर किशोरी को नारी निकेतन, हल्द्वानी भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: 2 जून से हल्द्वानी में यहां 20 जगहों पर चलेगा बुल्डोजर, क्या आपका इलाका भी है, देखें लिस्ट
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement