Connect with us

देहरादून

देहरादून में फर्जी DG Health बनकर 12 लाख की ठगी, प्रकाश मेहरा और अतुल पर मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून में खुद को स्वास्थ्य महानिदेशक बताकर 12.38 लाख रुपये की ठगी करने वाले प्रकाश मेहरा और अतुल घुड़त्याल पर केस दर्ज। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर।

देहरादून। राजधानी देहरादून में प्रशासनिक प्रभाव और फर्जी पद का इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी प्रकाश मेहरा उर्फ प्रकाश नेगी और उसके साथी अतुल घुड़त्याल पर खुद को स्वास्थ्य महानिदेशक (DG Health) बताकर 12.38 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है।
पीड़ित चंदन सिंह रावत की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने सरकारी ठेका दिलाने और सचिवालय में काम करवाने के नाम पर दो किस्तों में कुल 12.38 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसमें से केवल 2 लाख रुपये वापस किए गए, जबकि बकाया 10.38 लाख रुपये मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकियां दी गईं।
मुख्य आरोपी प्रकाश मेहरा पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। वह हल्द्वानी के गोलापार स्थित उच्च शिक्षण संस्थान में फर्जी डिग्री और कूट रचित दस्तावेजों के मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा, कमलुआगांजा स्थित मरियम पैरामेडिकल कॉलेज की संपत्ति पर अवैध कब्जे की साजिश में भी उसके खिलाफ जांच चल रही है।
देहरादून और हल्द्वानी तक फैले इस फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद कई अन्य पीड़ित भी सबूतों के साथ पुलिस के सामने आने की तैयारी कर रहे हैं। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Select Language

Advertisement