Connect with us

उधमसिंह नगर

पति कुत्ते का बच्चा घर लाया, नाराज पत्नी ने दी जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, दहेज हत्या की तहरीर दी

रुद्रपुर। बाजपुर में आवारा कुत्ते के बच्चे को लेकर दंपती में ऐसा झगड़ा हुआ कि पत्नी फंदे ने फंदे में झूलकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने जीजा सहित पांच ससुरालियों के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते तहरीर दी है।
पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा के अंतर्गत बल्ली निवासी सूरज सैनी बुधवार को आवारा कुत्ते के बच्चे को घर लेकर था। एसएसआइ विक्रम सिंह धामी ने बताया कि जांच-पड़ताल में पता चला है कुत्ते के बच्चे को लेकर दंपती में कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर 21 वर्षीय उर्मिला घर में फंदे से झूल गई। पुलिस ने राजस्व प्रशासन की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है। मृतका के भाई नई सड़क बरहैनी निवासी दिनेश पुत्र स्व.खूब चंद ने पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर देकर पति व अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

Select Language

Advertisement