Connect with us

नई दिल्ली

कनखल थाने में एसपी सिटी के आश्वासन के बाद देर शाम शांत हुआ मामला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। कनखल में युवक पर हमला करने के मामले के बाद भाजपाईयों ने थाना प्रभारी नरेश राठौड़ पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा काटा। इसके बाद भाजपा पार्षद धरने पर बैठ गए। सीओ सिटी से वार्ता पर भी भाजपाई शांत नहीं हुए। हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी और थाना प्रभारी के माफी मांगने की मांग पर अड़ गए। करीब चार घंटे तक चले हंगामे और एसपी सिटी के हस्तक्षेप के बाद एसओ ने खेद प्रकट किया। जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया।
सोमवार की रात व्यापारी की दुकान पर काम करने वाले रोहित शर्मा निवासी मिश्रा गार्डन, कनखल पर तीन भाईयों ने मिलकर मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। जिसके बाद भाजपाई और कुछ व्यापारी घायल को लेकर थाने पहुंचे। जहां थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े करने पर नाराजगी जताते हुए हटाने की बात कही। जिस पर उन्होंने गाड़ी को सीज करने की बात कह दी। जिसको लेकर भाजपाईयों और एसओ के बीच नोंकझोंक हुई। हालांकि पुलिस ने रात में ही तीनों भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद रात में सभी थाने से लौट गए।
लेकिन मंगलवार को भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता एकत्र होकर कनखल थाने पहुंचे और वहाँ जमकर हंगामा काटा। थाना परिसर में ही भाजपाई धरने पर बैठ गए और थाना प्रभारी नरेश राठौड़ के माफी मांगने,  हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। जिसको लेकर मौके पर खूब हंगामा हुआ। हंगामे के आधे घंटे के अंदर ही पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और भाजपाईयों से वार्ता कर उन्हें समझाया। लेकिन वह नहीं माने। कुछ घंटे बाद एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह थाने पहुंचे। उन्होंने भाजपाईयों को समझाया और एसओ से बात की। कुछ देर बाद एसओ नरेश राठौड़ ने खेद प्रकट किया। जिसके बाद करीब सात बजे हंगामा शांत हो पाया।
धरना देने वालों में भाजपा पार्षद सुमित लखेड़ा, अनिमेष शर्मा, पुष्पराज कुशवाहा, दिनेश काला, जीवन शास्त्री, राजन शर्मा, निकुंज शर्मा, संदीप अरोड़ा, सुमित सक्सेना, मनोज वर्मा, हरिओम मल्होत्रा, सिद्धार्थ कौशिक, संदीप अरोड़ा, प्रशांत सैनी, शुभम मैंदोला, नितिन शर्मा माना, सचिन अग्रवाल, भूपेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता
आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और राजाजी नेशनल पार्क, घूमना और ठहरना हुआ महंगा

Select Language

Advertisement