Connect with us

नई दिल्ली

विधायक कैड़ा ने राइंका गरगड़ी में नए कक्षों का किया लोकार्पण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धानाचूली। नैनीताल जिले के दूरस्थ ओखलकांडा विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज गरगड़ी में नवनिर्मित कक्षों का विधायक रामसिंह कैड़ा के द्वारा लोकार्पण किया गया।

सोमवार को विधायक कैड़ा ने बताया राइंका गरगड़ी में बच्चों के पठन-पाठन और बैठने की व्यवस्था नहीं थी। जिसके लिए शासन से 67 लाख, 84 हजार रुपये विद्यालय में कक्षा निर्माण के लिए स्वीकृत कराया । विधायक कैड़ा ने कहा कि उनकी सरकार का प्रयास है कि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए। विधायक ने स्थानीय ग्रामीण की भी समस्याओं को सुना। इस दौरान प्रधान सरस्वती देवी ,गणेश सिंह, हरक सिंह, प्रताप सिंह, नंदन सिंह, शेर सिंह ,भुवन भट्ट, पान सिंह ,श्याम सिंह मेहता, त्रिलोचन पनेरु, रघुवर मटियाली, गोपाल बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल स्वरूप भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement