Connect with us

हरिद्वार

पुलिस हिरासत से थाने की दीवार फांदकर भागा आरोपी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कनखल थाने की घटना, जिले में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस
हरिद्वार। मंदिर में चोरी के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी शौचालय से लौटने के बाद थाने की दीवार फांदकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने से पुलिस में हड़कंप मचा है। पुलिस की टीमें फरार हुए आरोपी की तलाश कर रही है।
विगत तीन दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने कनखल शमशान घाट के समीप स्थित दरिद्र भंजन मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए मंदिर में लगे सीसीटीवी, भगवान के जेवरात जेवरात समेत काफी सामानी चोरी कर लिया था।
जांच पड़ताल करते हुए थाना कनखल पुलिस ने चोरी के आरोप में रवि उर्फ सरदार व उसके भाई जितेंद्र उर्फ चवन्नी पुत्र गोपाल सिंह निवासी बड़ा उदासीन अखाड़ा कनखल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया था। शुक्रवार को जब पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही थी तो रवि उर्फ सरदार ने शौचालय जाने की बात कही। जिसके बाद थाने में तैनात.मुंशी उसे थाना परिसर में बने शौचालय लेकर गया। आरोपी शौचालय से बाहर आया
और हाथ धोने चला गया। मुंशी को चकमा देकर रवि उर्फ सरदार थाने की दीवार फांदकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने पुलिस में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि फरार हुए आरोपी की तलाश में सभी थानो की पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में आरोपी के खिलाफ अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल प्रदेश के उना में तेज बारिश की वजह से नदी में बही कार, कार सवार सकुशल

Select Language

Advertisement