Connect with us

उधमसिंह नगर

मनचले ने कॉलेज में पहुंचकर छात्रा को सरेआम जड़ा थप्पड़

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पहले फोन पर छात्रा को करता था परेशान, मना किया तो पहुंच गया कालेज

काशीपुर। कॉलेज की एक छात्रा को फोन पर अक्सर परेशान करने वाले युवक को मना करने पर युवक ने कॉलेज में आकर सरेशाम छात्रा को थप्पड़ जड़ दिया। खुलेआम छात्रा को बाहर से आए युवक द्वारा थप्पड़ मारने की घटना के बाद पूरे कॉलेज में हड़कंप मच गया। वही अचानक घटी इस घटना के बाद उक्त युवक वहां से भाग गया।
छात्रा ने आईटीआई थाने में तहरीर सौप कर आरोपी युवक को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा अपनी सहपाठी मित्रों के साथ आईटीआई थाने पहुँची और तहरीर देते हुए बताया कि एक लड़का आज कॉलेज में आया और सबके सामने उसे थप्पड़ मार कर चला गया। छात्रा नें बताया कि वह उसे पहले से ही परेशान करता है तथा उसे कॉल करके भी तंग करता है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही उनके द्वारा आईटीआई थाना पुलिस को तुरन्त मुकदमा दर्ज करने व युवक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए है। उधर आईटीआई थाने में उक्त तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल घटना के बाद कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement