Connect with us

नई दिल्ली

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपियों के बीच जेल में गैंगवार, दो की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपियों के बीच जेल में गैंगवार की खबर सामने आई है। खूनी झड़प में दो गैंगस्टर की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पूरा मामला रविवार दोपहर करीब 3 बजे तरन तारन स्थित गोइंदवाल की केंद्रीय जेल से सामने आया। जहां की जेल में बंद आरोपी आपस में ही भिड़ गए। खूनी झड़प में अन्य कई आरोपियों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें से दो गैंगस्टर्स की मौत हो गई है। ये दोनों ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी थे। डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पंजाब गोइंदवाल साहिब जेल में बदमाशों के बीच मारपीट हुई है। इस मारपीट में रय्या निवासी दुरान मनदीप सिंह तूफान और बुढलाडा निवासी मनमोहन सिंह मोहना की मौत हो गई है. बठिंडा निवासी केशव को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। साल 2021 में 29 मई को पंजाब के मानसा जिले के नजदीक सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. गैंगस्टर गोल्डी बरार ने कनाडा में बैठेकर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी. जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार तिहाड़ करीबी हैं. दोनों ने अपने करीबी दोस्त विक्की मिद्दूखेड़ा की मौत का बदला लेने के लिए सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को अंजाम दिया था. 2021 में मिद्दूखेड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लॉरेंस गैंग का मानना था कि इस हत्याकांड के दोषियों को सिद्धू मूसेवाला ने पनाह दी थी. इस हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. हत्याकांड के बाद से ही सिद्धू मूसेवाला के फैंस गहरे सदमे में हैं. जहाँ सिंगर के पिता काफी समय से अपने इकलौते बेटे को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि मंत्री ने हरिद्वार के आपदा ग्रस्त क्षेत्र के 35 गांवों में पहुंचकर लिया जायजा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement