Connect with us

नई दिल्ली

बाइक सवार लुटेरों ने पार्किंग कर्मी के गर्दन पर सुई जैसी नुकीली चीज मारकर लूटा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लूट की ऐसी पहली घटना, सुई चुभते ही बेहोश होकर गिर गया कर्मी, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
हरिद्वार
। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक पार्किंग कर्मचारी से मोबाइल लूटने की बड़ी अजीब घटना सामने आई है। बाइक सवार दो युवकों ने पार्किंग कर्मी पीछे से गर्दन पर नुकीली सुई जैसी चीज मारी और कर्मी बेहोश होकर गिर गया। बाइक सवार कर्मी का फोन लूटकर फरार हो गए। पार्किंग कर्मी जब होश में आया तो उसने आपबीती सुनाई। हरिद्वार में इस तरह से लूट का यह पहला मामला है। संभावना जताई जा रही है कि कर्मी को बेहोशी का इंजेक्शन मारा गया। हालांकि, कर्मी होश में आने के बाद स्वस्थ्य है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में संस्कार भारती की नाट्य विधा कार्यशाला संपन्न, 'वात्सल्य वाटिका' ने जीता प्रथम पुरस्कार

कोतवाली क्षेत्र के गड्ढा और दीनदयाल पार्किंग में नीरज काम करता है। मंगलवार देर रात गड्ढा पार्किंग से ड्यूटी खत्म कर वह घर जा रहा था। नीरज बाइक पर था और जैसे ही दीनदयाल पार्किंग पर पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने उसकी गर्दन पर नुकीली कोई चीज मार दी। इससे नीरज अनियंत्रित होकर बाइक समेत गिर गया और बेहोश हो गया। एक घंटे बाद उसे होश आया तो मोबाइल गायब था। नीरज ने आपबीती अपने दोस्तों को बताई। मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कोतवाली प्रभारी भावना कैथोला ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Select Language

Advertisement