Connect with us

देहरादून

कालसी कोटि इछाड़ी टोंस नदी में डूबे व्यक्ति का शव मिला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसडीआरएफ ने कई घंटे की मशक्कत के बाद 40 फीट गहराई से ढूंढा शव

देहरादून।।थाना कालसी द्वारा SDRF को सूचित किया गया था कि तहसील अंतर्गत कोटि इछाड़ी डैम के पास टोंस नदी में एक युवक डूब गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर HC आशिक अली के नेतृत्व में SDRF डीप डाइविंग टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया। विगत दिनाँक से ही SDRF डीप डाइविंग टीम द्वारा सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्च किया जा रहा था।
आज दिनाँक 03 मार्च 2023 को SDRF टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान कोटि इछाड़ी डैम के पास टोंस नदी में लगभग 40 फ़ीट गहराई में डाइविंग करते हुए उक्त युवक का शव बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं में बढ़ता मानसिक संकट: एम्स के सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा, 25% छात्र अवसाद के शिकार

मृतक का विवरण:-
यशपाल पुत्र कृपाल सिंह, उम्र- 31 वर्ष, निवासी- ललऊ, कालसी, देहरादून।
SDRF टीम का विवरण:-
1. हे0का0 आशिक अली
2. हे0का0 सुनील तोमर
3. का0 विक्रम सिंह
4. का0 संदीप सिंह
5. का0 प्रेम सिंह
6. का0 रजत तोमर
7. का0 नीरज खंडूरी
8. चालक आशीष

Select Language

Advertisement