Connect with us

उधमसिंह नगर

सोशल मीडिया पर तमंचा संग फोटो किया अपलोड, पुलिस ने दबोचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। असलहा के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने के आरोप में काशीपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी द्वारा जिला स्तर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध असलेह के साथ स्वयं को प्रदर्शित कर समाज में भय फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि गौतम नामक व्यक्ति द्वारा अपने इंस्टाग्राम पेज पर बीती 20 फरवरी को अवैध तमंचे के साथ स्वयं को प्रदर्शित कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा था गौतम के इस कृत्य से आम जनता में भय व्याप्त हो रहा था। इसकी जांच व गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया टीम द्वारा जांच पड़ताल के उपरांत गौतम पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम जुड़का को 315 बोर के एक तमंचे वह जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गौतम के खिलाफ धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है एवं उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी एसएसआई प्रदीप मिश्रा कुंडेश्वरी पुलिस चौकी प्रभारी विनोद जोशी उप निरीक्षक संतोष देवरानी हेड कांस्टेबल किशोर कुमार कांस्टेबल मुकेश कुमार व दीवान गिरी आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement