Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अकेली रहती थी मृतक कमलेश, गला रेता

देहरादून। राजधानी में बुजुर्ग महिला कमलेश की गला रेत कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी सहित स्थानीय पुलिस पहुंची। FSL टीम घटना स्थल से फिंगरप्रिंट और साक्ष्य एकत्रित कर रही है।
पुलिस के मुताबिक बेटियों ने बुजुर्ग मां को फोन किया। फिन न उठाने पर पड़ोस में किया था।  पड़ोसी ने घर जाकर देखा तो लहूलुहान हालात में बुजुर्ग महिला का शव देखकर उसके होश उड़ गए। हत्या के पीछे क्या रही वजह पुलिस हर पहलु पर कर रही जांच। आरोपी की तलाश में पुलिस आसपास इलाके के CCTV खंगाल रही है। लूट के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या की आशंका है। मृतक कमलेश धवन 75 वर्षीय घर में अकेली रहती थी। घटना पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के भण्डारीबाग इलाके की है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा: उधमसिंह नगर और काशीपुर के मंडलों में इनको मिला अध्यक्षों का दायित्व, देखें सूची

Select Language

Advertisement