Connect with us

उत्तर प्रदेश

स्टेशन पर चेकिंग में युवक के बैग से मिले डेढ़ करोड़, रुपये जब्त, युवक गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल में युवक था सवार
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर साधारण से दिखने वाले युवक के बैग से डेढ़ करोड़ रुपए मिले हैं। युवक के पास से एक कोल्ड ड्रिंक ओपनर भी मिला है, जिस पर चाइनीज भाषा में कुछ नंबर लिखे हैं। युवक के पास कैश से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर कैश जब्त कर लिया है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया, जिसकी बैग से डेढ़ करोड़ रुपए कैश निकला है। उसके पास इतनी रकम से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। जीआरपी ने युवक को अरेस्ट कर डेढ़ करोड़ की नकदी जब्त कर ली है। जब्त किए गए सभी नोट 500 और 2 हजार के हैं। इतना कैश लेकर यह व्यक्ति दिल्ली से हावड़ा जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में इनकम टैक्स और अन्य संबंधित जांच एजेंसियों को सूचना दे दी है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर आरपीएफ ने दिल्ली से गुवाहाटी की तरफ जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल से एक शख्स उतरा। पुलिस ने शक के आधार पर जब उस व्यक्ति से पूछताछ की और उसके पास मौजूद ट्रॉली बैग की तलाशी ली तो पुलिस हैरान रह गई। जीआरपी के जवान उसे पकड़कर थाने ले गए। पूछताछ में उसने अपना नाम रमेश दास बताया।

Select Language

Advertisement