Connect with us

हरिद्वार

दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी ने फेंका तेजाब, झुलसी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शादी का झांसा देकर पहले दुष्कर्म किया था, अब तेजाब फेंककर आरोपी फरार

रुड़की। क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब फेंकने के बाद आरोपी फरार हो गया। तेजाब से युवती बुरी तरह से झुलस गई। युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक युवती ने करीब दो सप्ताह पहले पुलिस को तहरीर देकर युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। आरोप है कि शनिवार की देर रात युवती घर के पास में ही डॉक्टर से दवाई लेकर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया। इस एसिड अटैक में युवती बुरी तरह झुलस गई। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंकर युवती को अस्पताल पहुंचाया।

Select Language

Advertisement