Connect with us

हरिद्वार

किशोर की हत्या का शव गड्ढे में दबाया, पुलिस ने किया शव बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

6 फरवरी से गायब था ढाढेकी गांव का 17 साल का किशोर

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित ढाढेकी गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक किशोर की हत्या कर शव गड्ढे में दबा दिया। रविवार शाम पुलिस ने गांव के बाहर स्थित एक मकान के गड्ढे से किशोर का शव बरामद कर लिया है।
17 वर्षीय मृतक किशोर का नाम कुलवीर है जो ढाढेकी का ही निवासी है। 6 फरवरी की रात को कुलवीर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस किशोर की तलाश कर रही थी। पुलिस ने गांव के ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ है।
आरोप है कि दो युवकों ने किशोर की हत्या कर शव को गड्ढे में दबा दिया था। हिरासत में लिए गए लोगों की निशानदेही पर पुलिस आज ढाढेकी गांव पहुंची। गांव के स्थित एक मकान से में खुदाई करवाई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। किशोर का सड़ा गला शव गड्ढे से बरामद हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
फिलहाल पुलिस ने बरामद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लक्सर के सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। किन कारणों से किशोर की हत्या की गई थी इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना से इलाके में दहशत बनी हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement