Connect with us

नई दिल्ली

पेड़ पर लटका मिला पोखरी के युवक का शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

संदिग्ध परि‌स्थितियों में युवक की मौत से परिवार में कोहराम
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लाक के दन्या क्षेत्र के पोखरी गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिलने से हड़कंप मचा है। युवक की पहचान नंदन सिंह पुत्र गिरीश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा जिला अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर टेलर ने फहराया फिलिस्तीन का झंडा, गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक नंदन सिंह का शव पोखरी गांव के ही जसांण गधेरे में पेड़ पर लटका मिला। मृतक की जेब से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Select Language

Advertisement