Connect with us

उत्तर प्रदेश

टीटीई ने महिला यात्री के सिर पर की पेशाब, गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अकाल तख्त एक्सप्रेस में घटना, महिला यात्री सो रही थी
लखनऊ। कोलकाता से अमृतसर जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस में नीचे की बर्थ पर लेटी एक महिला के सिर पर ऊपर बर्थ पर लेटे टीटीई ने नशे के हालत में पेशाब कर दी। इस शर्मनाक हरकत के आरोप में पुलिस ने ट्रेन के लखनऊ स्टेशन पहुंचने पर टीटीई को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर का युवक पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी, यूपी एटीएस ने मुरादाबाद से किया गिरफ्तार

आरोपी सहारनपुर में रेलवे के टीटीई के रूप में कार्यरत है और बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। आरोप है कि वह शराब के नशे में था। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) लखनऊ के इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने मंगलवार को बताया कि राजेश नामक यात्री ने शिकायत की कि वह पत्नी के साथ अकाल तख्त से बिहार के किऊल से अमृतसर जा रहे था। 13 मार्च की रात साढ़े बारह बजे मुन्ना कुमार नामक व्यक्ति ने उनकी पत्नी के सिर पर पेशाब कर दिया। गौतम ने बताया कि इस बात की शिकायत जीआरपी लखनऊ से की गयी। इसके बाद मुन्ना कुमार को चारबाग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।

Select Language

Advertisement