Connect with us

हरिद्वार

8 साल के बच्चे के गले में फंसी कपड़े सूखाने वाली रस्सी, मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ह्रदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम, सीढ़ियों से जा रहा था बच्चा, पैर फिसलने से रस्सी में फंसा
हरिद्वार।
सीढ़ियों से नीचे उतरते वक्त गिरने से कपड़े सूखाने की रस्सी गले में फंसने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। डीएम की अनुमति के बाद पुलिस ने शव बिना पोस्टमार्टम के परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार की देर शाम राजीव शास्त्री का भतीजा पुण्य कौशिक (8) घर की तीसरी मंजिल पर जा रहा था। सीढ़ियों से जाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे उसका सिर बराबर में लटक रही रस्सी में फंस गया, जिससे उसका दम घुट गया। यह देखकर परिजनों ने गले से रस्सी निकाली। घटना बहादराबाद थाना क्षेत्र की है। परिजन बच्चे को तत्काल रानीपुर के एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

Select Language

Advertisement