Connect with us

उत्तराखण्ड

18, 19 और 20 मार्च को ओलावृष्टि, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम
देहरादून।
उत्तराखंड में 20 मार्च तक बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के साथ ही ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में अगले चार दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इससे कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि होने का पुर्वानुमान है। 20 मार्च के बाद बारिश में कमी की संभावना है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 18, 19 और 20 मार्च को ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसडीआरएफ का मौसम पूर्वानुमान संबंधित प्रशिक्षण सम्पन्न

कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान-माल की हानि, ओलावृष्टि से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। खड़ी फसलों को पहुंच सकता है नुकसान मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के बाद ऐसा माना जा रहा है। कि अगर बारिश ओलावृष्टि ज्यादा हुई तो खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। राज्य के कई इलाकों में गुरुवार को इतनी ओलावृष्टि हुई कि सड़कें ढक गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  शिवरात्रि: जागनाथ, झाकरसैम, भन्यौलासैम, वृद्धजागेश्वर, जटेश्वर, बन्दीखोल, उर्धेश्वर शिवालयों में भक्तों की भीड़

Select Language

Advertisement