Connect with us

नई दिल्ली

बागेश्वर में विवाहिता और उसके 3 बच्चों की मौत, घर के अंदर मिले चारों के शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस मान रही आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी। बागेश्वर के जोशीगांव में एक मकान से विवाहिता और उसके तीन बच्चों के सड़े-गले शव मिलने से हड़कंप मचा है। घर के दरवाजे अंदर से बंद होने से पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया खुदकुशी मान रही है।
पुलिस को जिला मुख्यालय से साढ़े चार किमी की दूरी पर जोशीगांव में एक मकान से बदबू आने और दरवाजा अंदर से बंद होने की सूचना मिली। एसपी हिमांशु कुमार वर्मा, एसडीएम हर गिरी, सीओ अंकित कंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों में एक 5-6 माह का बच्चा भी शामिल है।
जांच में पता चला कि मकान में कपकोट के भनार गांव के मूल निवासी भूपाल राम का परिवार रहता था। घर के भीतर भूपाल राम की पत्नी नीमा देवी (40), पुत्री अंजलि (14), पुत्र कृष्णा (8), पुत्र भाष्कर (5-6 माह) के शव होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने चारों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नगर निगम पार्षद के पुत्र ने दिखाई दबंगई, लूट का मुकदमा दर्ज

सीओ अंकित कंडारी के अनुसार शवों पर कहीं किसी तरह की चोट के निशान नहीं हैं। शव कई दिन पुराने होने की आशंका जताई जा रही है। मृतका का पति भूपाल राम कई महीने से लापता बताया जा रहा है।
जोशीगांव में यह मकान गांव के अन्य मकानों से हटकर था। दो साल पहले यह मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया था। करीब दो साल से इस मकान में भूपाल राम परिवार सहित रहने लगा था। गांव के अन्य मकानों से करीब सौ मीटर की दूरी पर होने से इस मकान की ओर गांव के लोगों की आवाजाही कम थी।
बृहस्पतिवार को गांव के कुछ लोग इस मकान के पास से गुजरे तो उनको बदबू महसूस हुई। इसकी चर्चा गांव में हुई तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घर के दोनों दरवाजे भीतर से बंद थे। कमरों से बदबू आ रही थी। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और जब पुलिस पहुंची तो घर से तीन बच्चों समेत चार शव बरामद हुए।
स्थानीय लोगों के अनुसार भूपाल राम लकड़ी के बर्तनों के साथ ही ढोल, दमाऊ बनाने का काम करता था। उसकी बड़ी लड़की की शादी हो गई थी और भूपाल भी काफी समय से घर से लापता था। पुलिस के अनुसार भूपाल राम के खिलाफ बागेश्वर कोतवाली में धोखाधड़ी का केस दर्ज था। गिरफ्तारी के डर से वह घर से फरार रहता था। यह भी जानकारी मिली है कि पुलिस से बचकर कभी-कभार घर में उसका आना-जाना होता था। सूचना पर पहुंचे हिमांशु कुमार वर्मा, एसपी, बागेश्वर ने बताया की घर के दोनों दरवाजे भीतर से बंद थे। मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement