Connect with us

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर सरसावा में फ्लाइट लेफ्टिनेंट की मौत, कमरे में मिला शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

राजस्थान के वायुसेना एयर बेस में थी तैनाती, ट्रेनिंग के लिए आई थी सरसावा

सहारनपुर। सरसावा वायुसेना स्टेशन के ऑफिसर एंक्लेव में महिला अधिकारी का शव कमरे में पड़ा मिला। फ्लाइट लेफ्टिनेंट संजीवनी शर्मा की तैनाती राजस्थान के वायुसेना एयर बेस में थी। वह ट्रेनिंग के लिए एयरफोर्स स्टेशन सरसावा में आई हुई थीं। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह जब संजीवनी ट्रेनिंग करने के लिए नहीं पहुंची तो एयरफोर्स अधिकारी कमरे में पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद मिला। अधिकारियों ने किसी तरह दरवाजा तुड़वाया। कमरे के अंदर संजीवनी अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी हुई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  पारिवारिक विवाद में सिपाही ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर खुद भी जान दी

वायुसेना स्टेशन के डॉक्टरों ने जांच की। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर कुछ दवाइयां भी मिली हैं। माना जा रहा है कि महिला अफसर किसी बीमारी से ग्रस्त थीं, जिसकी वह दवाइयां ले रही थीं। पुलिस के अनुसार, मृतक महिला फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पति भी एयरफोर्स में स्क्वाड्रन लीडर के रूप में तैनात हैं।
सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि वायु सेना स्टेशन अधिकारियों द्वारा सूचना दी गई। मामले की जांच की जा रही है।

Select Language

Advertisement