Connect with us

उत्तराखण्ड

भवाली के जगदीश नेगी को मिलेगा “राजू” जनसरोकार सम्मान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शिप्रा नदी की सफाई और पर्यावरण संरक्षण के लिए उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट ने किया चयन

देहरादून। प्रतिष्ठित उमेश डोभाल स्मृति समारोह 8 व 9 अप्रैल को चमियाला (टिहरी) में होगा।ट्रस्ट ने प्रतिवर्ष दिये जाने वाले सम्मान और पुरस्कारों की भी घोषणा कर दी है। इस वर्ष प्रतिष्ठित उमेश डोभाल स्मृति सम्मान जनसंघर्षो के जरिये लोक कल्याण के लिए समर्पित जोशीमठ बचाओ अभियान के संयोजक अतुल सती को दिया जायेगा। ट्रस्ट द्वारा भवाली  नैनीताल के जगदीश नेगी को इस वर्ष के राजेन्द्र “राजू” जनसरोकार सम्मान के लिए चुना गया है। जगदीश नेगी भवाली और उसके आसपास शिप्रा नदी की सफाई  व उसके संरक्षण के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (प्रिन्ट मीडिया ) टनकपुर के हिमांशु जोशी को दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए चम्पावत जिला पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नाम की घोषणा की गई है।
ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष का राजेन्द्र (राजू) जनसरोकार सम्मान नैनीताल में शिप्रा कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश नेगी को दिये जाने का निर्णय लिया गया। नेगी लम्बे समय से जनसरोकारों से जुड़े हैं। उन्होंने नैनीताल में शिप्रा नदी की स्वच्छता एवं अविरल प्रवाह हेतु सार्थक प्रयास किये हैं। गिरीश तिवारी (गिर्दा) सम्मान इस वर्ष भास्कर भौर्याल (बागेश्वर) को दिया जायेगा। युवा भौर्याल गिर्दा की सांस्कृतिक और जनगीतों की परम्परा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। सभी सम्मान व पुरस्कार उमेश डोभाल स्मृति समारोह चमियाला (टिहरी) में 9 अप्रैल, 2023 को दिये जायेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement