Connect with us

हरिद्वार

पतंजलि अब कृषि क्रांति ओर बढ़ रहा: आचार्य बालकृष्ण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट में आसाम के 20 से ज्यादा जिलों से 47 कृषि सखियों की मृदा परीक्षण की ट्रेनिंग आयोजित

हरिद्वार। दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट में आसाम के 20 से ज्यादा जिलों से 47 कृषि सखियों की मृदा परीक्षण की ट्रेनिंग धरती का डॉक्टर के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण जी ने कहा कि पतंजलि अब ऋषि क्रांति को प्रतिष्ठित कर कृषि क्रांति ओर बढ़ रहा है। आचार्य जी ने कहा की आज के इस पावन दिवस सभी बहनों की कृषि सखी से धरती का डॉक्टर बनने पर खुशी देखकर अभिभूत हूं l सभी कृषि सखियों ने अपने-अपने ग्रामों में जाकर मृदा परीक्षण करके धरती को विषमुक्त करने का संकल्प भी लियाl उन्होंने यह भी कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्राकृतिक कृषि के मॉडल को संपूर्ण देश में स्थापित करने में पतंजलि सबसे बड़ा योगदान देगा और भविष्य में भी जैविक कृषि, मृदा परीक्षण और डिजिटल कृषि के माध्यम से पतंजलि देश के सभी प्रांतों के ग्रामोत्थान में अग्रणी भूमिका निभाएगा l इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के आदरणीय जयराम कीली, गोवर्धन जी और ASRLM के आदरणीय कुलदीप जी और अनिराम रॉय जी सहित पतंजलि पसंस्थान की वैज्ञानिकों की टीम भी उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें 👉  कक्षा 8 के छात्र के साथ सामूहिक कुकर्म, वीडियो भी बनाई, रिपोर्ट करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी

Select Language

Advertisement