Connect with us

उत्तराखण्ड

बागेश्वर कपकोट में आग बुझाने का एसडीआरएफ ने किया मॉक ड्रिल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। ग्रीष्म ऋतु में वनाग्नि की घटनाएं घटित होती रहती है जिससे प्रतिवर्ष लाखों की वनसम्पदा की क्षति के साथ जानमाल की हानि होती है। ग्रीष्म ऋतु में वनाग्नि नियंत्रण अत्यधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  पिता-पुत्र का साहस पड़ा बदमाशों पर भारी, लूट के मंसूबों पर फेरा पानी

इसी क्रम में आज दिनाँक 06 अप्रैल 2023 को जनपद बागेश्वर के कपकोट में उच्चाधिकारियो के आदेशानुसार फायर सीजन के दृष्टिगत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
SDRF टीम द्वारा मॉक ड्रिल में फायर सर्विस व वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कपकोट क्षेत्रांतर्गत जंगल में वनाग्नि बुझाने का अभ्यास किया गया तथा साथ ही अग्निशामक उपकरणों के प्रयोग के तरीके व रखरखाव की जानकारी को आपस में साझा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी, मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Select Language

Advertisement