Connect with us

देहरादून

त्यूणी अग्निकांड: नायब तहसीलदार और फायर केंद्र के नोडल समेत 4 कर्मी निलंबित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भीषण आग लगने से अंदर खेल रही चार बालिकाओं की हो गई थी दर्दनाक मौत

देहरादून। त्यूणी अग्निकांड मामलें में लापरवाही के आरोप में स्थानीय नायब तहसीलदार के बाद अब फायर केंद्र के नोडल समेत 4 कर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया है। अग्निशमन के अधिकारियों को लाइन हाजिर किया है। घटना की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है।
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतक के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है। देहरादून जिलाधिकारी सोनिका ने राहत बचाव कार्यों में लापरवाही बरतने वाले नायब तहसीलदार को निलंबित किया हैं। मौके पर पहुंचे डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने फायर केंद्र के नोडल समेत 4 कर्मियो को सस्पेंड किया है। बता दें कि देहरादून से 180 किलोमीटर सीमांत त्यूणी गेट बाजार के पास लकड़ी व पत्थर से निर्मित तीन मंजिला भवन में भीषण आग लगने से अंदर खेल रही चार बालिकाओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गैस सिलिंडर फटने से हुआ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement