Connect with us

हरिद्वार

बिजली के खम्भे से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की के झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर हुआ हादसा, गांव में कोहराम

रुड़की। झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर निवासी सुभाष (23) और उसका दोस्त जॉनी (30) बाइक से इकबालपुर जा रहा था। बाइक जॉनी चला रहा था। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के ही साबतवाली गांव के पास पहुंचे तो इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। दोनों घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लिए है। हादसे से दोनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement