Connect with us

देहरादून

देहरादून पटेलनगर में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत, हंगामा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

केंद्र के कर्मचारी युवक का शव उसके घर के बाहर छोड़कर गए

देहरादून। पटेलनगर के चन्द्रमणि स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मंगलवार सुबह मौत हो गई। 24 वर्षीय सिद्धु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी सुबह के वख्त शव को उसके क्लेमेंटाऊन थाना क्षेत्र के टर्नर रोड स्थित घर के बाहर छोड़ गए। जिससे हंगामा हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार 23 मार्च को सिद्दू को परिवारजनों ने नशे का आदि होने के चलते नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था। वहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृतक युवक का शव देख परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के हंगामे के बाद की स्थानीय पुलिस पहुंच गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement