Connect with us

नई दिल्ली

गश्त बढ़ाएं, अपराधियों को जेल में डालेंः नगन्याल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आईजी गढ़वाल ने हरिद्वार में सर्किलवार की अपराध समीक्षा
हरिद्वार। 
पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने पुलिस कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक ली। पुलिस के अभियानों की समीक्षा कर विवेचनाओं को विधिनुसार निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि अपराधियों की जगह खुले में घूमने की नहीं बल्कि जेल के अंदर होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में श्रम विभाग कार्यालय में घुसा तेंदुआ, अफरा-तफरी के बीच पीछे के रास्ते से भागा


शनिवार को रोशनाबाद में आईजी ने सर्किलवार समीक्षा की। कहा कि अभियान से अपराधियों में भया होना जरूरी है। जिससे अपराधों पर रोक लगाई जा सके। आईजी करन सिंह नगन्याल ने निर्देश देते हुए कहा कि छह महीने से अधिक विवेचनाओं को विधिनुसार जल्द निस्तारित करें। गश्त बढ़ाएं। गोरा शक्ति एप पर एसएसपी अजय सिंह को बधाई दी। बैठक में एसएसपी अजय सिंह, एसपी क्राइम व यातायात रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान, सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी, सीओ मंगलौर पंकज गैरोला, सीओ लक्सर विवेक कुमार, सीओ बुग्गावाला राकेश रावत मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डोल आश्रम धार्मिक पर्यटन को दे रहा बढ़ावा, सनातन सभ्यता, संस्कृति की जीती-जागती मिशाल: धामी


Select Language

Advertisement