Connect with us

उत्तराखण्ड

बाबा साहब के सपने साकार कर रही भाजपा सरकार:- मनोज प्रालिया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- भाजपा के बहादराबाद मंडल महामंत्री मनोज प्रालिया ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है। प्रेस को जारी बयान में भाजपा बहादराबाद मंडल महामंत्री मनोज प्रालिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के सपनों को साकार करने का काम कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ता बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर समाज में सामाजिक समरसता कायम करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार राष्ट्रवादी थे। देश सर्वोपरि मानकर वे काम करते थे। भाजपा भी राष्ट्रवादी विचारों को लेकर काम करती है। बाबा साहब ने जो संविधान बनाया उसमें देश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवंत करने का काम किया। उन्होंने कहा कि समाज में सबको बराबरी का हक मिले, सब का मान सम्मान हो सबके लिए समान नागरिक संहिता बने, कश्मीर से धारा 370 हटनी चाहिए। ऐसा बाबा साहेब चाहते थे। भाजपा भी बाबा साहब के विचारों पर ही काम करते हुए कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम किया। समान नागरिक संहिता की वकालत भी भाजपा कर रही है। कहा कि कांग्रेस की सरकार ने या दूसरे दलों ने बाबा साहब को केवल भुनाने का काम किया है। विपक्षी दलों की सरकारों ने दलितों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर ठगने का काम किया है, जबकि भाजपा सरकारें भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर से प्रेरणा लेकर उनके सपनों का भारत बनाने में जुटी है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 80 करोड़ लोगों को प्रति माह निशुल्क राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है तो दूसरी और अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं, जिससे सभी के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement