Connect with us

राजनीति

कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक पूनिया आज सुनेंगे जिलाध्यक्ष, महामंत्री, विधायकों की मन की बात

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कांग्रेस में असंतोष थामने और वरिष्ठ नेताओं की जुबानी जंग रोकने के लिए देहरादून पहुंचे हैं पीएल पूनिया

देहरादून। कांग्रेस में असंतोष थामने और वरिष्ठ नेताओं की जुबानी जंग रोकने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक पीएल पूनिया, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव शनिवार को देहरादून पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के साथ बंद कमरे में बातचीत की और संगठन को मजबूत करते हुए 2024 लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने की नसीहत दी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की रिपोर्ट के बाद हाईकमान ने वरिष्ठ नेता पीएल पूनिया को उत्तराखंड में बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।पूनिया दो दिन के दौरे पर शनिवार को देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अध्यक्ष करन माहरा, नेता विपक्ष यशपाल आर्य और प्रीतम सिंह सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। पूनिया सीधे राजपुर रोड स्थित होटल पहुंचे और बंद कमरे में एक- एक कर माहरा, हरीश रावत और यशपाल आर्य, काजी निजामुद्दीन, ज्योति रौतेला से मुलाकात की। हालांकि, प्रीतम सिंह होटल नहीं पहुंच पाए।
कांग्रेस ने रविवार को सभी जिलाध्यक्ष, महामंत्री, विधायक और विधायक प्रत्याशियों को भी रविवार को देहरादून बुलाया है। जहां पूनिया सबकी बात सुनेंगे। सोमवार को पूर्व सांसद और सांसद प्रतिनिधियों के साथ ही फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात तय की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement