Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

सेल में साड़ी लेने को भिड़ी दो महिलाएं, बाल पकड़कर जड़ डाले थप्पड़, वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पसंदीदा साड़ी को लेकर हुई भयंकर लड़ाई, दर्शक बोले…

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साड़ी सेल इवेंट के दौरान काफी सारी महिलाएं साड़ी खरीद रही होती है। इन्ही में मौजूद दो महिला को एक ही कपड़ा पसंद आ जाता है। जिस कारण उस कपड़े को खरीदने के लिए पहले तो दोनो के बीच बहस होने लगती है और फिर इसके कुछ ही सेकेंडो बाद दोनों की यह बहस फिजिकल लड़ाई में बदल जाती है। इस लड़ाई में दोनों ही औरत एक-दूसरे के साथ हाथापाई करने लग जाती है। इतना ही नहीं, इस लड़ाई में दोनों महिला एक-दूसरे के बाल पकड़कर एक दूसरे को चांटा लगाने लग जाती है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इस लड़ाई को रोकने के लिए एक पुलिसकर्मी आगे भी आया, लेकिन महिला की लड़ाई को रोकने के लिए उसे काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, काफी लोगों के बीच बचाव करने के कारण इस लड़ाई को शांत कराया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो को अबतक ढाई लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही इस वीडियो पर हजार से ज्यादा लाइक भी आ चुके हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “दिखाता है कि उनकी साड़ियों की कितनी मांग है. इस वीडियो को एक विज्ञापन के रूप में दिखाया जा सकता है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मुझे यह देखने में मजा आया, जो साड़ी खरीद रहे थे वह अचानक से झगड़ा देखने में इंटरेस्ट लेने लगे कि क्या हो रहा है।”

Select Language

Advertisement