Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारनाथ मंदिर के बीआईपी गेट व नंदी के पास लगे क्यूआर कोड़ हटाए, मंदिर समिति ने क्यूआर कोड बताए फर्जी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मंदिर समिति ने दी पुलिस में तहरीर, डीएम मयूर दीक्षित ने बैठाई जांच, मामले में सख्त कार्रवाई होगी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर के बीआईपी गेट व नंदी के पास दो फर्जी क्यूआर कोड़ लगाए दिए गए। जबकि इसकी जानकारी न मंदिर समिति को थी और नही प्रशासन को। मंदिर समिति के संज्ञान में आने पर इसे हटा दिया गया है। पुलिस में तहरीर दी गई है। वहीं डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
केदारनाथ धाम के मंदिर खुलने के एक दिन बाद 26 अप्रैल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर में दो स्थानों पर बीआईपी गैर व मंदिर के ठीक सामने नंदी के पास दो बड़े साइज के क्यूआर कोड लगा दिए गए। मंदिर समिति को जब इस पर संदेह हुआ तो उन्होंने प्रशासन समेत अन्य से क्यूआर कोड़ को लेकर जानकारी ली, लेकिन किसी की ओर से भी यह क्यूआर कोड़ नहीं लगाया गया था। जिसके बाद बीकेटीसी ने इस क्यूआर कोड़ को हटा दिया गया।
इस मामले की जांच भी बैठा दी है। मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि विभागीय स्तर पर इस मामले की जांच की जा रही है। मंदिर सुपरवाइजर की तरफ से इस मामले में केदारनाथ पुलिस चौकी में तहरीर दे गई है। दूसरी ओर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि बीकेटीसी को जांच के लिए कह दिया गया है। इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि दोनों धामों में कपाट खुलने के दिन ये बोर्ड लगाए गए थे। बीकेटीसी के अधिकारियों के संज्ञान में आने पर उसी दिन बोर्ड उतार दिए गए थे। बीकेटीसी अधिकारियों ने पहले अपने स्तर से इस मामले की छानबीन की। इसके पश्चात रविवार को केदारनाथ के मंदिर अधिकारी द्वारा केदारनाथ पुलिस चौकी और बदरीनाथ में प्रभारी आधिकारी की ओर से कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। अजेंद्र ने यह भी बताया कि बीकेटीसी द्वारा वर्तमान में अपने कामकाज में पेटीएम का प्रयोग नहीं किया जाता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement