Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

किरायदार महिला का नहाते वीडियो बनाते पकड़ा गया युवक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- किरायदार महिला का नहाते वीडियो बनाना युवक को महंगा पड़ गया। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में मकान मालिक के पुत्र ने बाथरूम में नहाते महिला किराएदार का मोबाइल पर वीडियो बना लिया। महिला द्वारा इस हरकत का विरोध किया तो उसने महिला के साथ ही मारपीट कर दी। जिसके बाद महिला द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई।  महिला का कहना है कि वह पति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। वह सुबह करीब 10 बजे अपने बाथरूम में थी, तभी चुपके से मकान मालिक के पुत्र शेर अली ने अपने मोबाइल से उसकी वीडियो बनाने लगा। इस दौरान महिला ने उक्त व्यक्ति को वीडियो बनाते हुए देख लिया, जिसके बाद महिला के विरोध करने वह व्यक्ति उल्टा महिला से मारपीट करने लगा। उसने शेर अली से कहा तो वह  गालीगलौज व मारपीट करने लगा।
थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है व जाँच की कार्रवाई की जा रही हैं।

Select Language

Advertisement