Connect with us

हल्द्वानी

गरमपानी में सड़क हादसे में गिरी पिकअप, चालक के सीने में सरिया आर-पार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी से चालक हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स रेफर, घटना देखकर हर कोई सहमा
हल्द्वानी। गरमपानी के सुयालबाड़ी में सड़क हादसे में पिकअप चालक के सीने में सरिया आर-पार हो गया। चालक को हल्द्वानी से हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है।
नैनीताल जिले के बेतालघाट निवासी मोहित (18) पुत्र किशन राम पिकअप चलाता है। वह रेता लेकर गुरुवार दोपहर अल्मोड़ा जा रहा था। कत्याय नाले के समीप पिकअप सड़क से 25 फीट नीचे निर्माणाधीन पुल के ऊपर गिर गया। मोहित कुमार के सीने में सरिया आर-पार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुल पर काम कर रहे मजदूरों से कटर लेकर सरिया का पिछला हिस्सा काटा। इसके बाद वह सीने में डेढ़ सेमी का सरिया लेकर खुद चलकर एंबुलेंस में बैठ गया।
हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती किया गया। 4.30 बजे परिजन भी एसटीएच पहुंच गया। करीब 8.38 बजे रात एसटीएच की हाईटेक एंबुलेंस में मरीज को ऋषिकेश रेफर किया गया।

Select Language

Advertisement