Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

इसलिए कर दी युवक ने ताई, चचेरी बहन और बहू की हत्या, प्राम्भिक जांच में बात आई सामने

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट में हुए तिहरे हत्याकांड का आरोपी फरार, डर से पत्नी भी घर से गायब

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के बुर्शम गांव में युवक के अपनी ताई, चचेरी बहन और चचेरे भाई की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की घटना से हड़कंप मचा है। आरोपी फरार है। आरोपी की पत्नी भी डर से गायब हो गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने चचेरे भाई से अक्सर झगड़ता था। चचेरे भाई ने उसकी शिकायत पुलिस प्रसाशन से करने की चेतावनी दी थी, इससे वह नाराज होकर आग बबूला हो गया। उसने तिहरे हत्याकांड को अंजाम दे दिया। आरोपी छोलिया कलाकार है।राजस्व पुलिस ने गांव में पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना शुक्रवार तड़के पांच बजे की है। बुर्शम ग्राम पंचायत के चंतोला तोक में शेर राम और मोहन राम दो भाईयों का परिवार अलग-बगल में ही रहता है। शेर राम हत्यारोपी संतोष राम का ताऊ है। बताया जा रहा है कि संतोष राम आए दिन अपने ताऊ के परिवार के साथ लड़ाई झगड़ा करता था। जिसकी शिकायत उसके ताऊ के बेटे जोगा राम ने पुलिस और प्रशासन से की थी।
संतोष राम पुत्र मोहन राम ने धारदार हथियार से अपने पड़ोस में रहने वाली अपनी ताई हेमंती देवी 70 वर्ष पत्नी शेर राम, चचेरे भाई की पत्‍नी रमा देवी 26 वर्ष पत्नी जोगा राम और चचेरी बहन माया देवी पत्नी 24 वर्ष दीपक कुमार की हत्‍या कर दी। शेर राम का पुत्र जोगा राम कहीं बाहर गया था जिसके चलते उसकी जान बच गई। हत्यारे की दूसरी ताई गोशाला में चली गई और उसके साथ एक पोता और पोती भी गोशाला में चले गए, जिससे उनकी जान बच गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद संतोष राम फरार हो गया है और साथ में उसकी पत्नी भी फरार है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement