Connect with us

देहरादून

डोईवाला में युवती को हाथी ने दौड़ाया, स्कूटी तोड़ी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रास्ते में आए हाथी की वीडियो बना रही थी युवती

देहरादून। डोईवाला के सत्तीवाला में आबादी क्षेत्र में हाथी आने से हड़कंप मच गया। दूधली मार्ग पर जा रहे वाहनों पर भी हाथी ने हमला करने का प्रयास किया। वन विभाग ने आतिशबाजी कर हाथी को भगाया।

मंगलवार की सुबह 8 बजे हाथी के आ गया। हाथी को अपनी ओर आता देख मार्ग में आवाजाही कर रहे लोग वीडियो बनाने लगे। उसे पत्थर मारकर जंगल में भगाने लगे। हाथी गुस्से में आ गया और हमला करने के लिए वीडियो बनाने वालों को दौड़ा दिया। स्कूटी सवार युवती भी हाथी की वीडियो बनाने लगी, जिसे देखकर हाथी उसके पीछे दौड़ गया। युवती स्कूटी छोड़कर भाग गई तो हाथी ने स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया। वन विभाग ने आतिशबाजी कर हाथी को भगाने के प्रयास किए। काफी देर तक हाथी मार्ग पर चहलकदमी करता रहा और बाद में जंगल की ओर चला गया।

Select Language

Advertisement